UTTRAKHAND – Politics Insight https://politicsinsight.com News Without Politics Wed, 20 Mar 2024 13:23:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.3 Uttarakhand Lok Sabha Elections: लोकसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशियों के नाम, इन पर लगाया दांव… https://politicsinsight.com/?p=149475 Wed, 20 Mar 2024 13:23:34 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149475 (Pi bureau)

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कमर कर ली है। पार्टी ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गढ़वाल से आशुतोष नेगी हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रमुख है।

 

]]>
Uttarakhand: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता धन सिंह नेगी ने दिया इस्तीफा… https://politicsinsight.com/?p=149145 Sun, 17 Mar 2024 09:27:35 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149145 (Pi bureau)

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। रविवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी ने पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में सात बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

तो वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी।

]]>
Uttarakhand:: यूसीसी को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, नियम बनाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन https://politicsinsight.com/?p=148728 Wed, 13 Mar 2024 11:45:51 +0000 https://politicsinsight.com/?p=148728 (Pi Bureau)

उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता (UCC) बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब समान नागरिक संहिता पर कानून बन गया है। उत्तराखंड सरकार ने सामान नागरिक संहिता लागू करने के लिए नियमों/उपनियमों को बनाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। नियमावली बनने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जायेगा। राम मंदिर निर्माण और सीएए कानून लागू होने के बाद समान नागरिक संहिता को लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा का बड़ा दांव माना जा रहा है। पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है।

समान नागरिक संहिता का कानून लागू करने के लिए नियम बनाने वाली पांच सदस्यों वाली कमेटी में पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौर, दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा और उत्तराखंड के स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा शामिल हैं। यह कमेटी जल्द ही एक मीटिंग कर यूसीसी कानून लागू करने के लिए आवश्यक नियम उप नियम बनाने का काम शुरू करेगी।

चूंकि, समान नागरिक संहिता समवर्ती सूची का विषय है, इस विषय पर राज्य और केंद्र दोनों ही कानून बना सकते हैं। लेकिन समान मुद्दे पर कानून होने पर केंद्र का कानून प्रभावी माना जाता है। इसीलिए इस बिल को उत्तराखंड विधानसभा से पारित होने के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। अब राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन गया है। हालांकि, नियम बनाने के बाद ही यह व्यावहारिक रूप से लागू किया जायेगा।

उत्तराखंड सरकार ने इसे कुछ दिनों पहले ही विधानसभा में पारित किया था। विपक्ष ने इस दौरान बर्हिगमन कर अपना विरोध जताया था, लेकिन विपक्ष की चिंताओं को दरकिनार करते हुए भाजपा सरकार ने उत्तराखंड सामान नागरिक संहिता कानून लागू करने के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई थी।

सामान्य नागरिक संहिता कानून लागू होने के बाद माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ सकता है। कुछ नेताओं का आरोप है कि यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है, जबकि भाजपा और केंद्र सरकार लगातार इसे सभी वर्गों के लिए समान रूप से उपयोगी और विकास की दिशा में उठाया गया क्रांतिकारी कदम बताती रही है। कई मुस्लिम संगठनों और महिला अधिकार संगठनों ने भी सरकार के रुख से अपनी सहमति जताई है।

]]>
UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी https://politicsinsight.com/?p=148691 Wed, 13 Mar 2024 10:04:52 +0000 https://politicsinsight.com/?p=148691 (Pi bureau)

समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। बुधवार को राष्ट्रपति ने नागरिक संहिता विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात की जानकारी दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता को मंजूरी दे दी है. इसके बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां यूसीसी लागू होगा. यह जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी.

सीएम ने लिखा- हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपनी मंजूरी प्रदान की है.

उन्होंने कहा- निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी. प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में #UniformCivilCode अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

सीएम ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखण्ड के मूल स्वरुप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है.

इससे पहले 7 फरवरी को समान नागरिक संहिता उत्तराखंड के विधानसभा में पारित हुई थी.

राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने गजट भी जारी किया है. गजट में कहा गया है- भारत का संविधान के अनुच्छेद 201 के अधीन मा. राष्ट्रपति ने उत्तराखंड विधान सभा द्वारा पारित ‘समान नागरिक संहिता’, उत्तराखंड 2024 विधायक पर दिनांक 11 मार्च, 2024 को स्वीकृति प्रदान की और वह उत्तराखंड का अधिनियम संख्या: -03,वर्ष 2024 के रूप में सर्वे साधाराण के सूचनार्थ इस अधिसूचना द्वारा प्रकाशति किया जाता है.

]]>
रोड शो के बाद जनसभा में सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, नगरपालिका बनेगी पुरोला नगर पंचायत https://politicsinsight.com/?p=148048 Tue, 05 Mar 2024 11:02:04 +0000 https://politicsinsight.com/?p=148048 (Pi bureau)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को उत्तरकाशी के बड़कोट में भव्य रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने लाभार्थी योजना सम्मान समारोह में भी शिकरत की। सीएम धामी ने पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि बड़कोट पेयजल योजना को घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। इसके बाद सीएम धामी ने लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि दस सालों में देश में हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर लाभार्थी योजना का लाभ मिला है। 2014 से पहले भी पीएम विदेशों में जाते तो तो उनका वहां पर सम्मान नहीं होता था। क्योंकि नेतृत्व कमजोर था। पहले योजना कुछ लोगों के लिए बनती थी, लेकिन आज अंतिम छोर तक विकास पहुंच रहा है। महिलाओं को लखपती दीदी बनाया गया है। धामी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।

कहा कि आजाद भारत में पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक दिए। कुछ लोग कहते हैं की मोदी का परिवार नहीं है। मोदी का परिवार पूरा देश है। अब इस देश में रामयुग लौट आया है। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। यहां दंगाऔर आगजनी करने वाले लोगों की संपत्ति जब्त कर दी जाएगी। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द इसे कानून बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के पीसीसी सदस्य विजयपाल रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बड़कोट ऋषभ कुमार, छात्र नेता अरूणकांत ने हाथों में बैनर लेकर ‘सीएम धामी गो बैक’ के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी देने, उत्तराखंड में भू-कानून लागू करने और रंवाई पृथक जनपद घोषित करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के हाथों से बैनर छीन लिए।

 

]]>
ED के दूसरे समन पर भी नहीं पेश हुए हरक सिंह रावत, सामने आई ये बड़ी वजह https://politicsinsight.com/?p=147906 Mon, 04 Mar 2024 08:48:18 +0000 https://politicsinsight.com/?p=147906 (Pi bureau)

कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ईडी के दूसरे समन पर भी पेश नहीं हुए। उनके पूर्व जन संपर्क अधिकारी विजय चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में वह दिल्ली में हैं।

उन्होंने एक महीने का समय मांगा है। वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व मंत्री हरक सिंह की पत्नी व पौड़ी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ईडी के समक्ष पेश हुई हैं। वह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

सूत्र के अनुसार, हरक सिंह रावत से 14 फरवरी को छापेमारी के दौरान ईडी की ओर से बरामद दस्तावेज, नकदी व गहनों के संबंध में पूछताछ की जानी है। इससे पहले ईडी ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत, उनके रिश्तेदारों और वन अधिकारियों के उत्तराखंड समेत दिल्ली व हरियाणा में 17 जगह छापेमारी कर 1.10 करोड़ रुपये की नकदी, करीब 80 लाख रुपये का 1.30 किलोग्राम सोना व 10 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा सीज की थी।

]]>
Uttarakhand: गहरी खाई में कार गिरने से छह लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे… https://politicsinsight.com/?p=147530 Wed, 28 Feb 2024 12:18:46 +0000 https://politicsinsight.com/?p=147530 बराती त्यूणी के पांड्राणू क्षेत्र से जौनसार के दसौ जा रही एक अल्टो कार (यूके07डीयू-4719) जा रही एक आल्टो कार (यूके07डीयू-4719) पर अटल के पास तेज धार वाली चट्टानें लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। दुर्घटना में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई। इनमें दो शामिल हैं। सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और वे सभी चालदान महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। 

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से माटल-त्यूणी निवासी सूरज, संजू, शीतल, यश, संजना व दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल जिसका उपचार राजकीय अस्पताल में चल रहा है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

]]>
उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक हुए गिरफ्तार… https://politicsinsight.com/?p=147144 Sat, 24 Feb 2024 10:48:07 +0000 https://politicsinsight.com/?p=147144 (Pi bureau)

आठ फरवरी को हुई हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक (Abdul Malik) पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

बनभूलपुरा कांड का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक घटना के 16 दिन बाद भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश के लिए नेपाल समेत देश के कई शहरों में छापेमारी कर रही है. अब्दुल मलिक अपनी पत्नी और बेटे समेत फरार है. पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसके बेटे को हल्द्वानी हिंसा मामले में वांटेट घोषित किया है. इस बीच हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के वकीलों से बड़ी सूचना मिली है.वकीलों ने बताया कि अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.

अब्दुल मलिक के अधिवक्ता अजय कुमार बहुगुणा और शैलभ पांडे ने बताया हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है. अब्दुल मलिक के वकीलों ने बताया उत्तराखंड पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. अधिवक्ता के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस अब्दुल मलिक को हल्द्वानी लेकर आ रही है. फिलहाल, इस बात की उत्तराखंड पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है.

]]>
सीएम धामी की प्रदेश मंत्रिमंडल की अध्यक्षता में बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा https://politicsinsight.com/?p=146876 Wed, 21 Feb 2024 04:23:26 +0000 https://politicsinsight.com/?p=146876 (Pi bureau)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मेंआज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। बैठक में विधानसभा पटल पर रखे जाने वाले संशोधित विधेयक व वार्षिक प्रत्यावेदन और अन्य रिपोर्ट भी रखी जाएंगी।

कृषि व गैर कृषि भूमि में पेड़ काटने की अनुमति का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, शहरी विकास और आवास से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, उत्तराखंड विधानसभा के 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर सदन में उठाए जाने वाले लोक महत्व की सूचनाएं मांगी गई है। प्रदेश सरकार ने बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है। प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट सदन में कब पेश किया जाएगा। इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों से नियम 53, 58, 299 और 300 के तहत उठाए जाने वाले मुद्दों की सूचना मांगी है।

पिछले सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक सदन में पेश करने से प्रश्न काल और कार्यस्थगन को स्थगित किया गया था। इस बार विधायक अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर प्रश्न दे रहे हैं। अब तक विधानसभा सचिवालय को लगभग 300 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

]]>
मंत्रिमंडल के साथ सीएम धामी ने किए रामलला के दर्शन, बोले- शुरू हुआ राम युग https://politicsinsight.com/?p=146818 Tue, 20 Feb 2024 10:24:24 +0000 https://politicsinsight.com/?p=146818 (Pi bureau)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। यह विश्व के प्रत्येक सनातनी की भावनाओं की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस कालखंड में फिर से राम युग का आरंभ हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे तब कई बार अयोध्या आए। उस समय यहां पर भगवान रामलला को टेंट में विराजे देखकर भावुकता होती थी। आज गर्व का अनुभव हो रहा है। टेंट से रामलला भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं।

धामी ने बताया कि अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में वहां के लोग यहां प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आएंगे। ऐसे में सदन का निर्माण हो जाने से उत्तराखंडवासियों को सहूलियत होगी। जब उनसे पूछा गया कि राम मंदिर निर्माण का लाभ लोकसभा चुनाव में मिलेगा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि प्रभु श्रीराम यत्र, तत्र, सर्वत्र हैं।

 

 

 

]]>