LUCKNOW – Politics Insight https://politicsinsight.com News Without Politics Sat, 23 Mar 2024 17:25:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.3 UP:: सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को मिली वाई प्लस सुरक्षा, राकेश और विनोद की भी बढ़ी सिक्योरिटी !!! https://politicsinsight.com/?p=149675 Sat, 23 Mar 2024 17:25:45 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149675 (Pi Bureau)

राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने वाले सपा के तीन और विधायकों मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। इनमें मनोज पांडेय को वाई प्लस श्रेणी और अन्य दोनों विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब ये विधायक सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

बता दें कि बीते दिनों राज्यसभा सदस्यों के लिए हुए चुनाव में सपा में भारी बगावत हुई थी। सपा के इन विधायकों को खुलकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अब इन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दिया है। मनोज पांडेय ऊंचाहार (रायबरेली) से, राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज (अमेठी) और विनोद चतुर्वेदी कालपी (जालौन) से सपा के विधायक हैं।

]]>
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को असंविधानिक को दिया करार… https://politicsinsight.com/?p=149633 Fri, 22 Mar 2024 09:30:30 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149633 (Pi bureau)

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एक अहम फैसले में यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को असंविधानिक करार दिया है। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने यह फैसला अंशुमान सिंह राठौर की याचिका पर दिया।

इसमें अधिनियम की असंविधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने मदरसा अधिनियम को असंविधानिक ठहराते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया कि मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को अन्य स्कूलों में दाखिला दिलाए।

हाईकोर्ट के फैसले का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से बच्चों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मदरसों के हालात में बदलाव होना चाहिए। मदरसों में आज भी बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते हैं।

]]>
लखनऊ में GST डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिफंड के बदले मांगे !!! https://politicsinsight.com/?p=149384 Tue, 19 Mar 2024 14:49:36 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149384 (Pi Bureau)

विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह एक कंपनी से 20 लाख रुपये का जीएसटी रिफंड देने के बदले दो लाख रुपये मांग रहे थे। कंपनी ने इसकी शिकायत विजिलेंस की हेल्पलाइन पर की, जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। विजिलेंस की टीम उससे विभूति खंड थाने में पूछताछ कर रही है। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि विजिलेंस की हेल्पलाइन 9454401866 पर एक्सपोर्ट का काम करने वाली कंपनी आर्डेम डाटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने शिकायत की थी कि राज्य कर के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय उनकी कंपनी का जीएसटी रिफंड स्वीकृत करने के बदले दो लाख रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

विजिलेंस के एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने शिकायतकर्ता को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि केंद्र सरकार ने वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों को जीएसटी में विशेष छूट का प्राविधान किया है। यदि कोई फर्म निर्यात करने के प्रयोजन से विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय पर विभिन्न दरों से जीएसटी का भुगतान करती है, तो वह फर्म अपने ऐसे खर्चों पर दिए गये जीएसटी का रिफंड क्लेम कर सकती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले कई वर्षों से अमेरिका की कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गये स्कैन्ड डाटा शीट्स को एक डैशबोर्ड में डिजिटल फार्म में तैयार कर वापस भेजती है।

लखनऊ सेक्टर में केस दर्ज
शिकायत सही पाए जाने पर एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने अपनी टीम को डिप्टी कमिश्नर को ट्रैप करने भेजा। टीम ने शिकायतकर्ता को शाम चार बजे दो लाख रुपये देकर भेजा, जिस पर केमिकल लगा था। जैसे ही डिप्टी कमिश्नर ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, उसे दबोच लिया गया। डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

]]>
यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह का नाम फाइनल, IAS दीपक कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी !!! https://politicsinsight.com/?p=149366 Tue, 19 Mar 2024 11:31:16 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149366 (Pi Bureau)

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में गृह सचिवों को हटा दिया था, जिनके पास सीएम कार्यालय की भी कोई जिम्मेदारी थी। इसके साथ ही यूपी में भी संजय प्रसाद से भी प्रमुख सचिव गृह का चार्ज ले लिया गया था और गृह विभाग का चार्ज स्वतः ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के पास चला गया था।

दीपक कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी वित्त विभाग के प्रमुख हैं। दीपक अब गृह विभाग के प्रमुख होंगे।

सूत्रों के अनुसार, अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार, प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार और प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान के नाम का पैनल चुनाव आयोग को भेजा गया था। आयोग ने सबसे वरिष्ठ अधिकारी दीपक के नाम पर मुहर लगाई।

]]>
UP:: स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को दे सकते हैं टिकट, अखिलेश यादव ने दिए संकेत !!! https://politicsinsight.com/?p=149360 Tue, 19 Mar 2024 11:24:32 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149360 (Pi Bureau)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा से टिकट देने के संकेत दिए हैं। अखिलेश वरुण गांधी को भी टिकट दे सकते हैं।

अखिलेश ने स्वामी प्रसाद को टिकट देने के सवाल पर कहा कि क्या स्वामी प्रसाद कभी सपा छोड़कर गए थे? वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आपने स्वामी प्रसाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया तो वो बोले, हमारी कमेटी विचार कर रही होगी। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश को लेकर नर्म रुख अपनाते हुए कहा था कि उन्हें अखिलेश से कुछ भी शिकायत नहीं है।

अखिलेश यादव ने वरुण गांधी को भी टिकट देने को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि हमारे जो नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वह सरकार के दबाव में ऐसा कर रहे हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ये सीट 2019 में राहुल गांधी की हार होने पर गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से वरुण के पिता संजय गांधी भी चुनाव लड़ चुके हैं।

]]>
बदल गए दोस्त और दुश्मन:: मायावती के उभार ने कांग्रेस के दलित वोटों में कर दी सेंधमारी !!!! https://politicsinsight.com/?p=149350 Tue, 19 Mar 2024 09:05:08 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149350 (Pi Bureau)

दुविधाग्रस्त कांग्रेस के मुस्लिम वोट का ज्यादातर हिस्सा मुलायम झपट ले गए। बसपा के उभार ने कांग्रेस के दलित वोटों में सेंधमारी कर दी। अगड़ी और गैर यादव पिछड़ी जातियों का ज्यादातर वोट राम मंदिर के कारण भाजपा के साथ लामबंद हो गया।

बसपा नेता मायावती चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री भी बनीं। तीन बार भाजपा के सहयोग से और एक बार अपने बलबूते। बदले समीकरण में मुलायम तीन बार मुख्यमंत्री बने। एक बार उनके पुत्र अखिलेश भी सीएम बने।

बीच में कुछ वर्षों के लिए भाजपा की लोकप्रियता में कुछ गिरावट दिखाई दी, तो लोगों को लगा कि राम मंदिर का असर कम हो रहा है। पर, शायद इसकी वजह भाजपा खुद थी। इसके पीछे शायद कारण था भाजपा के तत्कालीन नेतृत्व का मंदिर मुद्दे को कभी घोषणापत्र में शामिल करना और कभी बाहर रखना। आडवाणी के सोमनाथ से अयोध्या रथयात्रा के सारथी रहे नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यही साबित हो रहा है।

बदल गए दोस्त और दुश्मन : मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद वाराणसी, काठमांडू और केदारनाथ की यात्राओं से राजनीति को हिंदुत्व पर केंद्रित करना शुरू कर दिया। खासतौर पर 2019 में सर्वोच्च न्यायालय से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद उन्होंने जिस तरह देश की राजनीति और विदेशों के लिए देश की कूटनीति को राम के सरोकारों से भारतीयता एवं हिंदुत्व के रंगों से सराबोर किया, उसके निहितार्थ बहुत व्यापक हैं।

यही वजह रही कि गैर कांग्रेसवाद के शिल्पकार आचार्य नरेंद्र देव, डॉ. राममनोहर लोहिया, चौधरी चरण सिंह के गृह राज्य में इनके राजनीतिक विरासत पर दावा करने वाले मुलायम सिंह यादव जैसे नेता की समाजवादी पार्टी को कांग्रेस के साथ खड़ा होने को मजबूर कर दिया है।

समाजवाद के नाम पर जो डॉ. लोहिया 70 के दशक में नेहरू और कांग्रेस को रोकने के लिए तत्कालीन जनसंघ से मिलकर चुनाव लड़ रहे थे, उन्हीं के चिंतन से निकलने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी वोटों की गणित से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्तारूढ़ होने से रोकने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी है।

]]>
भाजपा इन सीटों पर बदलेगी उम्मीदवार! पीलीभीत से इन्हें मिल सकता है टिकट !!!! https://politicsinsight.com/?p=149337 Tue, 19 Mar 2024 06:07:42 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149337 (Pi Bureau)

दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा के साथ ही सहयोगियों की दी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक बाराबंकी में उपेन्द्र रावत के स्थान पर नया चेहरा उतारने पर सहमति बनी है। वहीं एनडीए की सहयोगी अपना दल (एस) को उनकी पुरानी सीट मिर्जापुर और राबर्टसगंज (सुरक्षित) सीट ही दी जाएगी। वहीं, कुछ मौजूदा सांसदों का टिकट काट कर नए चेहरों को देने की भी चर्चा हुई।

बता दें कि भाजपा ने अब तक यूपी में लोकसभा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दो सीटें रालोद और एक सीट सुभासपा को दी गई है। जबकि दो सीट अपना दल (एस) को दी जानी है। ऐसे में भाजपा के कोटे की शेष बची 24 सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर सोमवार को भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी।
इसके अलावा बाराबंकी सीट से उम्मीदवार बनाए गए उपेन्द्र रावत से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उनके स्थान पर दूसरा उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री (संगठन ) धर्मपाल के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी वरुण के बजाय मेनका को सुल्तानपुर से उतारने पर विचार कर रही है। जबकि पीलीभीत से जितिन प्रसाद और केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नाम पर चर्चा हुई। इसी प्रकार बरेली से संतोष गंगवार के स्थान पर महापौर उमेश गौतम और हरिशंकर गंगवार के नाम पर विचार किया गया।

इन सीटों पर भी बदल सकते हैं उम्मीदवार
– बाराबंकी सीट पर मौजूदा सांसद उपेन्द्र रावत के स्थान पर पूर्व नौकरशाह राम बहादुर और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
– रायबरेली से सपा विधायक मनोज पाण्डेय और कैसरगंज से बृजभूषण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह या लड़के करण भूषण सिंह मैदान में उतारे जा सकते हैं।

]]>
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- फिर से मोदी सरकार बनाने में जुटेंगे कार्यकर्ता !!! https://politicsinsight.com/?p=149126 Sun, 17 Mar 2024 08:16:56 +0000 https://politicsinsight.com/?p=149126 (Pi Bureau)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव होने जा रहा है। जिसमें फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को अपना परिवार मानने वाले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछला एक दशक सुशासन, सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।

इस अवधि में हर वर्ग के कल्याण के लिए काम हुआ है। सरकार की प्रत्येक नीति में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की सोच स्पष्ट दिखाई दी है। योजनाओं और नीतियों का लाभ प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के मिला है।

]]>
बड़ी खबर:: लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्गज दावेदार फेल, यहां से सपा ने नए चेहरे पर चला दांव !!! https://politicsinsight.com/?p=148981 Sat, 16 Mar 2024 06:49:32 +0000 https://politicsinsight.com/?p=148981 (Pi Bureau)

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह होंगे। सपा के दिग्गज दावेदार टिकट की रेस में फेल हो गए। सपा ने दलित दांव चला है। हालांकि योगेश वर्मा को टिकट देकर भी यह दांव चला जा सकता था, मगर आपसी खींचतान में ऐसा नहीं हो सका।

दावेदारों की लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ शुक्रवार दोपहर बैठक हुई और इसके बाद शाम टिकट फाइनल कर दिया गया। अमर उजाला पहले ही आपसी खींचतान की वजह से किसी नए को टिकट देने की खबर प्रकाशित कर चुका था, यह अनुमान सही साबित हुआ है।

मेरठ से सपा के टिकट की दौड़ में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व सांसद हरीश पाल के बेटे नीरज पाल, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, अमरोहा से विधानसभा का सपा टिकट पर चुनाव लड़े मुखिया गुर्जर के नाम प्रमुखता में चल रहे थे।

इनके समर्थक सोशल मीडिया पर अपने-अपने नेता का टिकट फाइनल होने का दावा भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो भी पोस्ट कर रहे थे। इन दावेदारों को और उनके समर्थकों को जोर का झटका लगा है।

मंगलवार को भी हुआ था मंथन
मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सपा के सिंबल पर चुनाव कौन लड़ेगा, इसे लेकर पहले मंगलवर को बैठक हुई थी। पूर्व और वर्तमान विधायक व पदाधिकारियों समेत 11 लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मिले थे। दावेदार ज्यादा थे, इसलिए टिकट फाइनल नहीं हो सका था। फिर से मंथन के लिए शुक्रवार को सभी को लखनऊ बुलाया गया था। इस बार 50 से ज़्यादा लोग गए थे।

बैठक में भी योगेश वर्मा और अतुल प्रधान की कलह आई सामने
पार्टी सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में जब टिकट को लेकर मंथन चल रहा था तो इस दौरान अतुल प्रधान और योगेश वर्मा के बीच आपसी कलह सामने आई। टिकट को लेकर दोनों ने जो अपने-अपने पक्ष रखे, वो एक दूसरे की बात को काट रहे थे। इससे यह अफवाह भी उड़ गई कि दोनों में कहासुनी हुई है। हालांकि दोनों नेताओं ने कहा कि कोई मनमुटाव नहीं है। न ही कोई कहासुनी हुई है।

सपा प्रत्याशी का प्रोफाइल
नाम- भानु प्रताप सिंह
पिता- पदम सिंह, रिटायर्ड एडीजे दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ राजनीति में सक्रिय रहे और चुनाव भी लड़ा
शिक्षा- बुलंदशहर प्राइमरी स्कूल से आठवीं, बुलंदशहर जीआईसी से स्कूलिंग, मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ कॉलेज से 1993 में लॉ की पढ़ाई पूरी की है।
प्रोफेशन- सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट
निवास- मूल रूप से बुलंदशहर से ताल्लुक रखने वाले भानु प्रताप सिंह इन दिनों राजेंद्र नगर साहिबाबाद में रहते हैं।
राजनीति प्रोफाइल- राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सक्रियता
ईवीएम हटाओ अभियान चलाया था। 13 अप्रैल 2022 को जहां जहां बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती थी वहां उन्होंने ईवीएम हटाओ अभियान चलाया था। ईवीएम के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने वाले एडवोकेट हैं। प्रेसवार्ता कर ईवीएम के खिलाफ खुलासा किया था। लखीमपुर खीरी कांड में शहीद किसानों की अंतिम अरदास में भी पहुंचे थे।

क्यों मिला टिकट
लगातार ईवीएम का मुद्दा उठाते रहे। पीडीए को मजबूत करने के लिए सपा ने यहां दलित चेहरा उतारा है। दलित समाज के उत्पीड़न की लगातार घटनाएं, दलितों का शोषण जैसे मामलों में दलित वर्ग के साथ खड़े होने का संदेश देते हुए सपा ने यह निर्णय लिया है। मेरठ में सपा में नेताओं में अंदरुनी कलह चल रही थी। इसी वजह से अखिलेश यादव ने यह फैसला लिया है।

]]>
यूपी पुलिस को मिले 8362 दरोगा, CM योगी ने मुरादाबाद में ली परेड की सलामी !!! https://politicsinsight.com/?p=148978 Sat, 16 Mar 2024 06:42:06 +0000 https://politicsinsight.com/?p=148978 (Pi Bureau)

मुरादाबाद पुलिस अकादमी, पीटीएस और पीटीसी में शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद 2764 दरोगा उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। पुलिस अकादमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी ली, जबकि पीटीएस में 889 महिला दरोगा के बैच को एडीजी ए सतीश गणेश ने शपथ दिलाई।

पीटीसी में आयोजित परेड की सलामी एडीजी अमित चंद्रा ने सलामी ली और शपथ दिलाई। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 11 प्रशिक्षण केंद्रों में लगभग आठ हजार दरोगा प्रदेश पुलिस को मिले। शनिवार को प्रदेश के सभी 11 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

मुरादाबाद के तीनों प्रशिक्षण संस्थानों में 2764 दरोगा पास आउट हुए। इसमें 889 महिला दरोगा पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग किया। पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ली। पीटीएस में एडीजी सतीश गणेश व पीटीसी में अमित चंद्रा ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

इस दौरान डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा और पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने चंदन कुमार मिश्र सर्वांग सर्वोत्तम, खुर्शीद आलम आउट डोर और सौरभ कुमार इनडोर टॉपर को सम्मानित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चौक चौबंद रही।
11 ट्रेनिंग सेंटरों पर लाइव प्रसारण
डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड में भाग लिया। उनके इस संबोधन का उत्तर प्रदेश के 11 ट्रेनिंग सेंटरों पर लाइव प्रसारण किया गया। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 749 प्रशिक्षु दरोगा, पीटीसी में 1136 और पीटीएस में 889 प्रशिक्षु महिला दरोगा का प्रशिक्षण दिया गया है।

इन तीनों संस्थानों समेत उत्तर प्रदेश में 11 स्थानों पर प्रक्षिशु दरोगा की पासिंग आउट परेड का होगी। सीएम का संबोधन मुरादाबाद स्थित पीटीसी, पीटीएस, पीटीसी सीतापुर, एटीसी सीतापुर, पीटीएस गोरखपुर, पीटीएस जालौन, एपीटीसी चुनार, पीटीएस सुल्तानपुर, पीटीएस उन्नाव में लाइन प्रसारण होगा।

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि शनिवार को मुरादाबाद के तीनों संस्थानों समेत 11 स्थानों पर पासिंग आउट परेड होगी। जिसमें 8362 प्रशिक्षु दरोगा पास आउट होंगे। इनमें 1618 महिला दरोगा शामिल हैं।

]]>