मुंबई : एकतरफ प्यार में 2 बच्चों के मां की हत्या, आरोपी फरार

(Pi Bureau)
महाराष्ट्र। मुंबई में एकतरफ प्यार में एक महिला की हत्या का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। अनाबीबी अमीर शेख नाम की महिला मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थी। 28 साल की अनाबीबी शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे। अनाबीबी बार में काम करके परिवार का पेट पालती थी।

आरोपी किस्मत शेख की उम्र 19 साल है और वो अनाबीबी के गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अनाबीबी रात 10 बजे अंधेरी पब्लिक ब्रिज से घर लौट रही थी। तभी वहां आरोपी किस्मत शेख पहुंच गया और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शेख ने अनाबीबी पर चाकू से हमला कर दिया।

हमला करने के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था कि तभी भीड़ ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ज्यादा खून बह जाने की वजह से अनाबीबी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक महिला एक दूसरे को जानते थे, दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही महिला झारखंड से मुंबई आई थी और एक बार में बार गर्ल के रूप में काम कर रही थी।

About Politics Insight