उत्‍तरकाशी में खाई में गिरा मैक्‍स वाहन, तीन की मौत और छह घायल

चिन्यालीसौड तहसील क्षेत्र के धरासू जोगत मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन भडकोट के पास खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

दुर्घटना आज सुबह की है। एक मैक्‍स वाहन बनकोट से चिन्यालीसौड आ रहा था। धरासू जोगत मोटर मार्ग पर भडकोट के पास चालक ने वाहन से नियं‍त्रण खो दिया। इस कारण वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया है। यहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक दिचली पट्टी के बनकोट निवासी बताए जा रहे हैं। अभी मृतकों और घायलों के नाम नहीं पता चल पाए हैं।

 

About Politics Insight