अलीगढ़-हमीरपुर के बाद समाने आया दिलदहला देने वाला मामला, जानिए क्या हैं पूरी घटना..!!

(Pi Bureau)

अलीगढ़ और हमीरपुर में मासूम से दुष्कर्म कर हत्या के बाद यूपी के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां कुठौंद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची का खून से लथपथ अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। मासूम बच्ची का शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना जनपद जालौन के कुठौद थानान्तर्गत एक गांव की है। यहां खेत में बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के गले में उसी के सलवार से फंदा लगा हुआ था।

जिस कारण मामला संदिग्ध लगा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक बच्ची शनिवार शाम से लापता थी।

जिसकी खोजबीन की जा रही थी। मालूम हो कि अभी हाल ही में हमीरपुर जिले के कुरारा थानान्तर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची का शमशान घाट में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। अब बुंदेलखंड में झांसी मंडल के जनपद जालौन में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार शाम आठ साल की बच्ची घर के बाहर हमउम्र सहेलियों के साथ खेल रही थी। कुछ ही देर में वह अचानक लापता हो गई। सूरज ढलने के बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चला। इसपर परिजनों ने थाने में सूचना दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से एक किमी दूर एक खेत में रक्तरंजित बच्ची का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई।

About Politics Insight