VIDEO: शादी के बाद रणवीर सिंह का हुआ कुछ ऐसा हाल, बैट से पिटाई करती हैं दीपिका!

(Pi Bureau)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे लवेबल और हैप्पी कपल माने जाते हैं। दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये कई बार, कई मौकों पर देखा जा चुका है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह, दीपिका को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन…आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे कि इतने लविंग पति की दीपिका पादुकोण बैट से पिटाई करती हैं। जी हां, ये बात एक दब सच है और ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद रणवीर सिंह ने एक वीडियो के जरिए बताया है।

https://www.instagram.com/p/BymM8LeBjUK/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दपिका पादुकोण के हाथ में क्रिकेट बैट लगा हुआ है और वो उससे रणवीर सिंह के पिटाई करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है ये मेरी जिंदगी की कहानी है…रीयल भी और रील भी। वैसे आपको बता दें कि ये एक फनी वीडियो है। इसलिए आप ये सोचकर ना घबराएं की दीपिका कहीं सच में तो रणवीर की पिटाई नहीं करतीं?

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका जल्द ही 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं। रणवीर फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं वहीं दीपिका इसमें कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी। फिल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका फिलहाल ‘छपाक’ फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं।

About Politics Insight