UP में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने वैन में मारी टक्कर, दूल्हे समेत चार की मौत.!!

(Pi Bureau)

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। जालौन जिले में एक तेज रफ्तार डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। वैन सवार दूल्हा-दुल्हन परिजनों के साथ मंदिर जा रहे थे।

हादसा डकोर क्षेत्र के मोहम्दाबाद के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे ने चार लोगों की सांसें छीन ली। वैन सवार सभी लोग मंदिर जा रहे थे।

वैन में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे, जो कि शादी के बाद पहली बार मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। हादसे में दूल्हा और एक बच्ची समेत दो अन्य लोगों की जान चली गई। जबकि दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का शिकार हुए सभी कालपी के तरी उल्लाह मोहल्ले के रहने वाले हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

About Politics Insight