लखनऊ में भी चोटी कटवा, पहला मामला गोमतीनगर का  

 

(Pi Bureau)

लखनऊ। 09 अगस्त 2017 

 

हरियाणा और दिल्ली के बाद लखनऊ में भी चोटी कटवा का आतंक पहुच चुका है। लखनऊ में चोटी कटने का पहला मामला थाना गोमतीनगर इलाके का है। यहां महिला को सोते समय एक बिल्ली दिखी और उसके बाल कट गए। घटना के बाद बदहवास महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

 

मामला लखनऊ के गोमतीनगर का है। यहाँ विजय खंण्ड-2 में पति-पत्नी किराये का मकान लेकर रहते हैं, और घर के बहार ही कपडे प्रेस करने का काम करते हैं। मंगलवार रात 12 बजे के करीब महिला सोते समय ज़ोर से चीखी और अपने पति को जगाया, जब पति ने लाइट जला कर देखा तो उसके बाल कट चुके थे। बाल कटने की जानकारी होते ही महिला बेहोश हो गयी। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे सोते समय एक छोटी बिल्ली दिखाई दी, जिसके बाद उसके बाल कट गए, महिला ने पुलिस पर ये आरोप लगाया है कि पुलिस ज़बरदस्ती उसके पति से कहलवा रही है कि उसी ने अपनी पत्नी के बाल काटे हैं। इस घटना के बाद महिला के पति ने ही पुलिस को डायल-100 पर सूचना दी थी। जिसके बाद गोमतीनगर पुलिस के साथ साथ एसपी उत्तरी अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंचे।

 

 

महिला के बेहोश हो जाने के बाद पुलिस ने उसे गोमती नगर के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। डॉक्टर शशिकांत वर्मा का कहना है कि पीड़िता को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है, साथ ही महिला को भर्ती भी कर लिया गया है, हालत स्थिर होने पर उसे डिस्चार्ज करके घर भेज दिया जायेगा।

About Politics Insight