Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर की चर्चा

(Pi Bureau)

नई दिल्ली. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किए जाने के लिए अनुरोध किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टिविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी जी से राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मार्गदर्शन लिया।

About Bhavana