Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने आम आदमी को दी बड़ी सौगात, ये चीजें हुईं सस्ती

(Pi Bureau)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना पांचवां बजट पेश किया। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लेकर कई ऐलान किए गए हैं, लेकिन आम आदमी को किन चीजों पर राहत मिली और क्या चीजें महंगी हो गई। आइए जानते हैं।

क्या हुआ सस्ता

बजट में खिलौने पर लगने वाले सीम शुल्क को घटाकर 13 प्रतिशत कर दिया है। इससे खिलौने की कीमत में कमी आएगी।

इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में उपयोग की जाने वाली बैटरी पर कस्टम ड्यूटी को माफ कर दिया गया है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वाहनों सस्ते हो जाएंगे।

मोबाइल फोन में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी पर भी सीमा शुल्क को कम कर दिया है।

टेलीविजन पैनल पर आयात शुल्क कम कर 2.5 प्रतिशत कर दिया है।

क्या हुआ महंगा

सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया। इससे सिगरेट महंगी हो जाएगी।

सोना, चांदी और प्लेटिनम से बनी आयात से बनी इंपोर्टेड ज्वैलरी महंगी हो गई है।

About Bhavana