भारत ने Asia Cup 2023 का खिताब जीतकर ढहाई श्रीलंका की ‘लंका’, हासिल की सबसे बड़ी जीत…

(Pi bureau)

भारत ने श्रीलंकाई टीम को 10 विकेट से हराकर एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रियल मै विनर बनकर उभरे।

सिराज ने श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Cricket Team) के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करा और श्रीलंका टीम की पारी 50 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन (23) और शुभमन गिल (23) रन की नाबाद पारी के चलते भारत ने सिर्फ 6.1 ओवरों में ही श्रीलंका को 10 विकेट से धूल चटाई।

कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप का 8वां खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने ODI की सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की।

दरअसल, टीम इंडिया (Indian Team) ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। ये मैच खत्म होते वक्त बाकी गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे जीत है। टीम इंडिया ने 263 गेंद बाकी रहते हुए ये शानदार जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने केन्या को साल 2001 में 231 गेंद शेष रहते हुए हराया था।सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की

फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में टीम 50 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते ही जीत हासिल की। भारत ने सबसे कम गेंद खेलकर ये लक्ष्य हासिल किया।

श्रीलंकाई टीम के नाम जहां शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ तो भारत ने अपने नाम शानदार रिकॉर्ड हासिल किया। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई टीम को तितर-बितर किया। उन्होंने 7 ओवर में 6 विकेट लिए। वनडे में पहली बार मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट हासिल किए।

About Bhavana