पंजाब सरकार ने किया 1080 करोड़ की लागत वाले थर्मल प्‍लांट का किया उद्घाटन…

(Pi bureau)

पंजाब सरकार की ओर से 1080 करोड़ रुपये में खरीदे गए थर्मल प्लांट का रस्मी उद्घाटन किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तरनतारन के दौरे पर हैं।

1080 करोड़ की लागत वाले थर्मल प्लांट का उद्घाटन करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गांव शेरों स्थित महारैली के पंडाल में पहुंच गए है। पंडाल में पहुंचते ही भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल का रस्मी तौर पर उद्घाटन किया। उनके साथ राज्य सभा सदस्य संदीप पाठक भी मंच पर पहुंचे है। इसी प्रकार प्रदेश के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत किया गया। मंच पर सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद है।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक है, चूंकि भगवंत मान की सरकार द्वारा बिजली विभाग में नई क्रांति कायम करते हुए निजी कंपनी का थर्मल प्लांट खरीदकर गुरु अमरदास जी को समर्पित किया है।

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब अब प्रगति की राह पर है। दुनिया भर में बैठे पंजाबियों को आज आप की सरकार पर गर्व होगा, चूंकि पहला अवसर है कि निजी कंपनी का थर्मल प्लांट सरकार ने खरीदा हो, क्योंकि पहले सरकारी संपत्तियां बेची जाती थी।

2016 में ये थर्मल प्लांट शुरू हुआ था, जिसके बाद 2023 तक 1718 करोड़ की राशि जीवीके कंपनी को सरकार देती रही, परंतु जरूरत मुताबिक बिजली नहीं मिली। 25 वर्ष का समझौता यदि चालू रहता तो 4200 करोड़ ओर देना पड़ता।

गांव शेरों में महा रैली का आयोजन किया जा गया है। बड़े पंडाल मे केजरीवाल और मान की तस्वीरों वाले बोर्ड लगाए गए हैं। पेयजल, मेडिकल सेवाएं उपलब्ध करवाने लिए विभिन्न अधिकारी लगाए गए हैं। पहला मौका है कि आम आदमी पार्टी की ओर से लोक सभा चुनाव का बिगुल बजाया जा रहा है। महा रैली में पंजाब भर से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ता को गाव शेरों तक पहुचाने लिए बसों का इंतजाम किया गया है।

केजरीवाल और मान के अलावा पंजाब सरकार के सभी मंत्री भी शामिल हुए हैं। बड़े आकार वाले मंच पर केजरीवाल, मान, सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक नजर आएंगे।

डीसी संदीप कुमार, एसएसपी अश्विनी कपूर की टीम मंच के प्रबंधक देख रही हैं। हेलीकॉप्टर से केजरीवाल को दिल्ली से लेकर भगवंत मान थर्मल प्लांट के उद्घाटन लिए लेकर आएंगे। जिसके बाद गाव शेरों पहुंचेंगे। हालांकि गुरुद्वारा बाउली साहिब माथा टेकने का कार्यक्रम सीएम की सुरक्षा टीम ने अभी फाइनल नहीं किया।

About Bhavana