तापमान में गिरावट के साथ अब लखनऊ की हवा भी हुई जहरीली, 406 पहुंचा राजधानी का AQI !!!

(Pi Bureau)

तापमान में गिरावट के साथ लखनऊ की हवा भी जहरीली हो गई है। एक्यूआई खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। एक्यूआई 406 माइक्रोग्राम दर्ज हुई है। लखनऊ देश का दूसरा प्रदूषित शहर रहा। पहले स्थान पर मुजफ्फरपुर रहा। यहां पर एक्यूआई 453 माइक्रोग्राम रिकार्ड हुई है। यह स्थिति हवा की गति धीमी होने के कारण हुई है। तीन दिन पहले हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच गई थी। केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड की मानीटरिंग में बीते 17 दिसम्बर को एक्यूआई घटकर 198 माइक्रोग्राम पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद लगातार वृद्धि शुरू हुइ। अगले दिन 18 दिसम्बर को एक्यूआई बढ़कर 272 माइक्रोग्राम व 19 दिसम्बर को 362 माइक्रोग्राम हो गई। रविवार को 44 प्वाइंट की और वृद्धि हो गई।

तालकटोरा की हवा सबसे जहरीली
शहर में चार स्थानों पर हो रही मानीटरिंग में तालकटोरा की हवा सबसे जहरली रही। यहां पर दिनभर एक्यूआई 400 माइक्रोग्राम के ऊपर रही। रविवार को यहां पर एक्यूआई सबसे अधिक 457 माइक्रोग्राम रिकार्ड हुई है। वहीं लालबाग की हवा भी खतरनाक स्थिति में रिकार्ड हुई है। एक्यूआई 406 माइक्रोग्राम दर्ज हुई है। उधर, गोमतीनगर क्षेत्र तीसरे स्थान पर था। यहां पर एक्यूआई 382 माइक्रोग्राम व अलीगंज में एक्यूआई 376 माइक्रोग्राम रिकार्ड की गई है।

About somali