(Pi Bureau)
देश में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को कुल 148266 लोगों को टीका लगाने के बाद लाभार्थियों की कुल संख्या 3,81,305 हो गई है। वहीं टीकाकरण से अबतक 580 लोगों में दुष्प्रभाव सामने आए हैं जिनमें से 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
दिल्ली में तीन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को छुट्टी मिल चुकी है और एक को मैक्स अस्पताल, पटपडगंज में निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है जबकि कर्नाटक में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीका लगवाने के बाद दो लोगों की मौत हुई है लेकिन मौत की वजह वैक्सीन नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मुरादाबाद के एक शख्स की मौत हृदय रोग के कारण हुई है। जबकि कर्नाटक के युवक की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आंध्र प्रदेश में आज 9,758,अरुणाचल प्रदेश में 1,054, असम में 1,872, बिहार में 8,656, छत्तीसगढ़ में 4,459, दिल्ली में 3,111, हरियाणा में 3446,हिमाचल प्रदेश में 2,914, जम्मू-कश्मीर में 1,139, झारखंड में 2,687, कनार्टक में 36,888 लोगों को टीका लगाया गया।