8 अप्रैल 2021 का राशिफल:: किसी को मिलेगी खुशखबरी, तो किसी के हाथ लगेगी निराशा, जानिए आज क्या हैं आपके भाग्य में..!!!

(Pi Bureau)

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यवसाय के फैसलों को लेते वक्त अपनी स्पष्ट सोच रखेंगे, जिसका आप भविष्य में उत्तम लाभ उठाएंगे। संतान से भविष्य से संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से आज कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी माता व पिता जी की सेवा का भी अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में सतर्क रहना होगा क्योंकि वहां पर चोरी होने की संभावना दिख रही है। आप अपने कारोबार में आज कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। यदि कोर्ट व कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज राहत मिलती दिख रही हैं। रोजगार से जुड़े जातकों को आज रोजगार से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप आपने भाइयों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर सलाह मशवरा कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आज आपने अपने व्यवसाय में जो उम्मीदें संजोकर रखी थीं, उनके पूरा ना होने से आज हताश हो सकते हैं। निजी संबंधों में भी आज आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जिंदगी के कठिन अनुभवों से ही सबक लेकर आपको आगे बढ़ना होगा और मेहनत करनी होगी, जिससे आप सफलता की सीढि चढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी अनबन हो सकती है। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि

आज के दिन आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने की सोचेंगे और जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो वह बढ सकता है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो सोच समझ कर लें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आज आपकी संतान पुण्य कार्य करेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आप का राजनीतिक शिखर भी बढा हुआ देखेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के लिए कुछ पुस्तकों की आवश्यकता होगी।

सिंह राशि

आज आप अपने निजी संबंधों को प्रेम पूर्ण रुप से निभाएंगे। आज आपको अपने कारोबार में अत्यंत लाभ होगा, जिसके कारण आप खुलकर खरीदारी करेंगे और मन में शांति का भाव रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक रिश्तो को अच्छी तरीके से निभाएंगे। बच्चों और परिवार के सभी सदस्य आज  आपसे फरमाइश करेंगे, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे। आज आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 

कन्या राशि

आज का दिन आपके कारोबार में तेजी से बदलाव लेकर आएगा। आप नई-नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपको कामयाबी की सीढ़ी चढ़ाएंगी, लेकिन आपको अपने फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनना होगा और दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। संतान को आज कोई कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। भाई बहन की विवाह का प्रसंग आज प्रबल हो सकता है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका एक नया दौर शुरू होने वाला है, जिसमें आप व्यवस्था व परियोजना को पूरा कर लेंगे। वैसे ही आप हल्का व तनाव रहित महसूस करेंगे। व्यवस्था के नए अवसरों के लिए आपको तैयार रहना होगा। कई संभावनाएं ऐसी हैं, जिनको आप को तलाशना होगा। नौकरी में अजातशत्रु आपके कार्य का भार बढ़वा सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से वह कम हो जाएगा। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने दिखावे व शान शौकत की जिंदगी मैं सुधार लाना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख देंगे। आज अपने निजी व व्यावसायिक मामलों में आपको और ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देना होगा और असंभव कर दिखाने वाले कार्यों को संभव करना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, जिसके कारण आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए बाहर के खाने पीने से परहेज रखें। 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। आज आपका कोई मित्र आपके बिजनेस के लिए नई डील फाइनल करा सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगी। आज शाम के समय आपकी माता जी के स्वास्थ्य मे गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको किसी से वाद-विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बात विवाद कानूनी हो सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। हालांकि शाम ढलते-ढलते इसमें कुछ सुधार तो होगा, लेकिन बिल्कुल खत्म नहीं होगा। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में पुरानी तरकीब और पुराने तौर-तरीकों को सुधारेंगे, तो आपको लाभ होगा। आज आपको अपनी नौकरी में किसी को कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा ताकि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। निजी संबंधों पर आपकी भावनाएं हावी रहेंगी। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी की मदद से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अतीत और भविष्य की योजनाओं में ना पड़ें, इसके बजाय आप वर्तमान में जिएं, अगर आप यह सोचते रहेंगे, तो आप एक सुनहरा अवसर खो देंगे। नौकरी के लिए जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन शत्रु कुछ अड़चनें पैदा करेंगे, फिर भी वह असफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके व्यवसाय में कोई बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की उम्मीद है, जो आपके आर्थिक स्थिति को भविष्य के लिए मजबूत कर देगा। संतान आज आपके साथ आपके बिजनेस में हाथ बढ़ाएगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी बातचीत के जरिए हर समस्या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने परिवार में यदि कोई विवाद होता है, तो उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों मे खटास आ सकती है। आज आप निजी मामलों को बेहतरीन और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। आज व्यवस्था और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं, जो आपको लाभ पहुंचाएंगी।

About somali