(Pi Bureau)
उत्तर प्रदेश में शनिवार को पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह ही तबादलों को मंजूरी दी। लखनऊ के एडीएम ट्रांसगोमती, सिटी मजिस्ट्रेट व एक अपर नगर आयुक्त सहित प्रदेश के 38 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। तबादले पब्लिक डोमेन में न सर्कुलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या के पद पर, विश्व भूषण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती) लखनऊ को प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ और अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त लखनऊ को एडीएमई रायबरेली के पद पर भेजा गया है।
इसी तरह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी कर्मचारियों को इधर से उधर करने का दौर जारी है। सुल्तानपुर जिले में कलेक्ट्रेट व तहसीलों में एक ही पटल पर कई वर्षों से जमे 38 कर्मचारियों को डीएम के अनुमोदन के बाद इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें कुछ कलेक्ट्रेट से तहसीलों को भेजे गए तो कुछ वापस कलेक्ट्रेट लाए गए हैं। आदेश में कर्मचारियों को तुरंत ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
कई वर्षों बाद बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मचारपियों को इधर से उधर कर दिया गया है। डीएम रवीश गुप्ता के अनुमोदन के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने तबादले में कर्मचारियों का पटल बदल दिया है। इसमें कलेक्ट्रेट के कुछ कर्मचारियों को तहसीलों में तो कुछ को तहसील से वापस कलेक्ट्रेट लाया गया है।
देखे ये लिस्ट:-
इनका हुआ तबादला
PCS विश्व भूषण मिश्रा ADM TG का तबादला, ADM प्रशासन, नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ बने
PCS हिमांशु कुमार गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट कानपुर के तबादला , ADM TG लखनऊ बने
PCS अमित कुमार अपर नगर आयुक्त लखनऊ का तबादला , ADM E रायबरेली बनाये गए
PCS पंकज कुमार वर्मा ADM FR का तबादला , ADM FR महराजगंज बने
PCS प्रदीप कुमार SDM चंदौली का तबादला , सिटी मजिस्ट्रेट बलिया बनाये गए
PCS विनीत सिंह ADM गोरखपुर सिटी बने
PCS नागेंद्र सिंह ADM FR देवरिया बने
PCS प्रदीप वर्मा SDM उन्नाव का तबादला हुआ, सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ बने
PCS राजीव पांडेय SDM एटा का तबादला, सिटी मजिस्ट्रेट बरेली बने
PCS शैलेन्द्र कुमार सिंह ADM सिटी गाजियाबाद का तबादला, OSD यमुना एक्सप्रेस अथार्टी बने
PCS विपिन कुमार सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद का तबादला, ADM सिटी गाजियाबाद बनाये गए
PCS अविनाश त्रिपाठी OSD ग्रेटर नोयडा का तबादला, नगर मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद बने
PCS अमित भट्ट सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ बनाये गए
PCS राम भरत तिवारी ADM FR सीतापुर बने