28 अक्टूबर 2021 का राशिफल:: मेष, सहित इन राशियों के लिए भी आज का दिन गुजरेगा बहुत ही अच्छा !!!

(Pi Bureau)

28 अक्टूबर 2021 का पंचांग 

विक्रम संवत – 2078, आनंद
शक सम्वत – 1943, प्लव

दिन गुरुवार
अयन दक्षिणायन
ऋतु शरद
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण
तिथि सप्तमी दोपहर 12:49 बजे तक तदुपरांत अष्टमी
नक्षत्र पुनर्वसु प्रात: 09:42 तक बजे तक तदुपरांत पुष्य
योग साध्य
करण बव प्रात: 12:49 बजे तक तदुपरांत बालव
सूर्योदय प्रात: 06:30 बजे
सूर्यास्त सायं 05:39 बजे
चंद्रमा कर्क राशि में
राहु काल दोपहर 01:28 से 02:52 बजे तक
यमगण्ड प्रात:काल 06:30 से 07:54 बजे तक
गुलिक प्रात: 09:17 से 10:41 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11:42 से 12:27 बजे तक
दिशाशूल दक्षिण दिशा में
भद्रा
पंचक

आज का राशिफल

मेष राशि

आज आप में भावुकता काफी रहेगी, इस कारण किसी की बात या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी. गणेशजी के अनुसार आज विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. मन की शांति के लिए आध्यात्म का सहारा लें. अचल संपत्ति संबंधी मामलों को टालें.

वृष राशि

आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत का अनुभव करेंगे. आज आप काफी इमोशनल और सेंसिटिव रहेंगे, इससे आपकी क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन उभर कर सामने आएगी. साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी. छोटी सी यात्रा हो सकती है. वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे. गणेशजी की मानें तो आज आपका पूरा दिन आनंद में गुजरेगा.

मिथुन राशि

शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित काम आसानी से पूरे होंगे. इससे आपको काफी खुशी होगी. आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होती दिखाई देंगी. नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा, इससे माहौल अच्छा बना रहेगा. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात खुशी को बढ़ा देगी. गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा.

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपके काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सफल होगी। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। आपका व्यक्तित्व आज समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने से आप थोड़ा उलझन महसूस करेंगे। आज ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा।

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता का सहयोग तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है।

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत करके सफलता हासिल करनी चाहिये।

About somali