मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, किडनी देने के लिए आगे आए ये तीन सपा पार्षद, जानिए पूरा मामला !!!

(Pi Bureau)

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक है। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनके स्वस्थ होने की कामना चारों तरफ हो रही है। कहीं मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है तो कहीं मस्जिदों से दुआएं हो रहीं हैं। 

किडनी दान करने के लिए तैयार हैं हम, पार्षदों ने कहा-

बरेली शहर के शास्त्री नगर वार्ड 49 से पार्षद गौरव सक्सेना, वार्ड 52 के बानखाना पार्षद शमीम अहमद और वार्ड 15 हजियापुर से सपा पार्षद रईस मियां अब्बासी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। तीनों पार्षदों का कहना है कि उन्हें समाचार पत्र और टीवी चैनलों के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के बीमार होने की सूचना मिली है। वह अपने नेता के बीमार होने से दुखी हैं और अपने नेता के लिए किडनी दान करने के लिए भी तैयार हैं। 

यही नहीं, सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने बताया कि वे स्टूडेंट लइफ से ही समाजवादी पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। ज​बसे नेताजी की तबीयत खराब होने के बारे में पता चला है वे खुद कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ और हवन पूजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में उनके जन्मदिन पर कई वर्षों से रक्तदान करते आ रहे हैं।

नेताजी को किडनी देना गौरव की बात

गौरव सक्सेना ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके अभिभावक की तरह हैं। उनके लिए किडनी दान करना गर्व की बात होगी। वहीं दूसरे पार्षदों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम किया है।. इसलिए मुलायम सिंह यादव के लिए किडनी दान करना उनके लिए गौरव का पल होगा।

About somali