भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी…

(Pi bureau)

बिहार में चल रही सियासी अटकलों के बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। वह अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में मनोज तिवारी और संजय मयूख के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण से भाजपा उम्मीदवार संजय जायसवाल को निर्दलीय चुनौती दे रहे थे। वहीं अब उनके बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आ रही है। साथ ही मनीष कश्यप को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी या एमएलसी का ऑफर दिए जाने की भी चर्चा है।

बेतिया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप उस समय चर्चा में आए थे, जब फर्जी वायरल वीडियो मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मनीष को करीब 9 महीने जेल में बिताने पड़े थे। इसके अलावा उनकी पहचान एक सक्सेसफुल यूट्यूबर की है। मनीष के यूट्यूब पर करीब 8.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो बिहार से जुड़े कई सामाजिक मुद्दों पर सालों से वीडियो बना रहे हैं।

 

About Bhavana