बिहार: जवानों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 2 की हुई मौत, कई लोग घायल

(Pi bureau)

रविवार को सुपौल में चुनाव कराने जा रहे जवानों की एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद दो जवानों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए।

यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों मृतक जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज पुलिस लाइन परिसर से 242 जवान तीन बस में सवार होकर सुपौल जा रहे थे। इस बीच, बस में सवार जवानों ने बरहिमा मोड़ के समीप एनएच 27 के किनारे स्थित एक होटल में रुक कर भोजन करने लगे। वहीं बस से जवान उतर गए थे।

जबकि कुछ जवान बस में ही सवार थे। इसी बीच एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। मृतक जवान में पवन महतो व अशोक उरांव शामिल है। वही काफी संख्या में पुलिस अधियारी मौके पर पहुंचे है। वहीं हादसे के बाद डीएम मो मकसूद आलम व एसपी स्वर्ण प्रभात भी सदर अस्पताल पहुंचे थे।

About Bhavana