Pi Health:: ये मौसमी फल हैं सेहतमंद गुणों का खजाना, इसके फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान !!!

(Pi Bureau)

खट्टे मीठे आलूबुखारा गर्मियों में आने वाला फल है। ये फल विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पौटेशियम, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। आलूबुखारा के जूस को आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से आप वजन कंट्रोल कर सकते हैं साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेगा।

तो आइए जानते हैं आलूबुखारा के फायदे…

मजबूत हड्डियां

आलूबुखारा में बोरॉन जैसा एक रसायनिक तत्व होता है। यह हड्डियों को मजबूती दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक भी अधिक मात्रा में होते हैं। ये हड्डियों को किसी भी तरह से नुकसान से सुरक्षित रखते हैं।

पाचन क्रिया

इसमें डायट्री फाइबर होते हैं, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख है। खासतौर पर यह फाइबर्स, शरीर के अंगों के क्रियान्वयन के सरल बनाते हैं और पाचन क्रिया को अच्छा करते हैं।

कैंसर

इसका सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद मिलती है साथ ही ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

स्किन

आलूबुखारा जूस पीने से स्किन पर ग्लों और प्राकृतिक चमक आती है। इससे त्वचा को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इसके गुदे को चेहरे पर भी फेस पैक के तौर पर लगाया जा सकता है।

इम्यूनिटी

इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। इसमें अत्याधिक मात्रा में आयरन होता है, जो ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करती है।

About somali