(Pi Bureau)
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ स्कूटी पर मुंबई की सड़कों पर बारिश का मजा लिया। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का एक एड फोटोशूट के लिए एक स्टूडियो पहुंचे थे और इसी दौरान उन्हें स्कूटी पर मुंबई की बारिश के मौसम में कुछ समय सड़कों पर बिताया, लेकिन उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया और अब उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अनुष्का (Anushka Sharma) स्कूटी पर बिठाया और सड़कों पर दोनों लोग घूमे। दोनों ने ब्लैक हेलमेट पहन रखे थे, लेकिन फैंस ने फिर भी उनको पहचान लिया। यही वजह रही कि वे ज्यादा समय तक सड़कों पर नहीं दिखे और उन्हें अपनी ये राइड जल्द समाप्त करनी पड़ी।
Virat Kohli and Anushka Sharma Scooty ride #Virushka pic.twitter.com/4wV66SCV83
— Vikash Gaur 🇮🇳 (@thevikashgaur) August 20, 2022
विराट जब अनुष्का (Anushka Sharma) लेकर सड़कों पर थे तो उससे थोड़े ही समय पर पहले बारिश हुई थी। इस मौसम में टू-व्हीलर राइड करना बहुत मजेदार होता है। लेकिन उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया और अब उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें, कि विराट कोहली एशिया कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं।