ISIS ने दी ताजमहल को उड़ाने की धमकी

विपिन कुशवाह

Agra/ आतंकी गुट ISIS से इंस्पायर एक ग्रुप ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ताजमहल को उड़ाने की धमकी दी है। वेबसाइट पर ताज महल की फोटो लगाकर लिखा गया है-न्यू टारगेट। इसकी जानकारी मिलते ही गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया। आगरा पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए न केवल ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी है बल्कि आसपास के ताजगंज इलाके में भी चौकसी पहले से ज्यादा कर दी गई है।
धमकी भरा यह ग्राफिक्स 14 मार्च को अपलोड किया गया। कम्युनिकेशन एप के माध्यम से हजारों मोबाइल में भी पहुंच गया। इसमें आत्मघाती हमले की धमकी है। ग्राफिक्स में यह दिखाया गया है कि हमला किस तरह से किया जाएगा।
एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि ताजमहल की सुरक्षा के नजरिए से बम डिस्पोजल स्क्वायड दिन में दो बार सुबह और शाम को चेकिंग करता है सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी भी लगा दी गई है। ताज सुरक्षा में लगी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। ताजगंज में पुलिस मूवमेंट बढ़ा दिया गया है। होटलों और आसपास के छेत्रो में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

About Politics Insight