राशिफल~ 18.03.2017

जय सिया राम
************

पं0 राजीव शुक्ला
9839016643

मेष~आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और दुश्मनी को खुद पर हावी नहीं होने दें।

वृषभ~आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। स्नेहीजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

मिथुन~आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे। इससे यश और कीर्ति मिलेगी।

कर्क~आज का दिन शांतिपूर्वक गुजारने की सलाह है। आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।

सिंह~आज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास हो सकता है।

कन्या~किसी भी कार्य में सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ सम्बंध मधुर होंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी।

तुला~आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा इसलिए फैसले लेने में कठिनाई महसूस होगी। महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें।

वृश्चिक~आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

धनु~आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है। परिवारजनों के साथ बहस हो सकती है, जिससे दुख होगा। वाणी पर संयम रखना पडे़गा। सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ सकते हैं।

मकर~मित्रों, सम्बंधियों से मुलाकात के योग हैं, जिससे खुशी मिलेगी। आज का दिन हर दृष्टि से फायदेमंद है। जीवनसाथी की खोज सफल हो सकती है।

कुंभ~आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आप का हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन~व्याकुलता और अशांति के साथ दिन शुरू होगा। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा।

About Politics Insight