लॉरेंस बिश्नोई: कबूली अपनी टॉप 10 टारगेट लिस्ट, सलमान खान का नाम सबसे ऊपर… 

(Pi Bureau) 

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी टॉप 10 टारगेट सूची का खुलासा किया है। इस सूची में अभिनेता सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। वहीं दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगुनप्रीत सिंह का भी नाम शामिल है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की सामने उसने कबूल किया है कि उसने इन 10 लोगों को खत्म करने की योजना बनाई थी।

इस साल 11 अप्रैल को सलमान खान को एक धमकी भरी कॉल आई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। उस पर अभिनेता को धमकी भरा ईमेल भेजने का आरोप है। वहीं सलमान खान से जुड़ा एक धमकी भरा पत्र भी मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस श्रेणी की कर दी थी।

लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वर्ष 1998 में सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है। समुदाय की आहत भावनाओं का बदला लेने के लिए वह सलमान खान को मारना चाहता था। बिश्नोई ने पिछले साल दिसंबर में एनआईए के सामने कबूल किया था कि उनके निर्देश पर उनके सहयोगी संपत नेहरा ने सलमान खान के मुंबई स्थित आवास की रेकी की थी। नेहरा को हालांकि हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

About Bhavana