योगी आदित्यनाथ बने यूपी के 21वें सीएम, मोहसिन रज़ा बने मंत्रिमंडल का मुस्लिम चेहरा !!!

(Pi Bureau)

(Pi मोहसिन रज़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की खबर चला चूका था जिसकी आज पुष्टि हुयी )

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. उनके साथ केशव मौर्य और दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले योगी आदित्यनाथ सुबह-सुबह शपथ ग्रहण समारोह स्थल लखनऊ के स्मृतिवन पर पहुंचे और जायजा लिया था. मंच पर अमित शाह, मुलायम सिंह यादव, लालकृष्ण आडवाणी, अखिलेश यादव, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, उमा भारती, रविशंकर प्रसाद समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं. इसके साथ ही अखिलेश और मुलायम सिंह यादव से मंच पर अमित शाह गर्मजोशी से मिले. यही नहीं जब समारोह सपन्न हुआ तो भी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश शर्मा पीएम मोदी से मिले और हाथ हिलाकर जनता का अभिभादन स्वीकार किया.

 

उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री

  1. सूर्य प्रताप शाही
  2. सुरेश खन्ना
  3. स्वामी प्रसाद मौर्या
  4. सतीश महाना
  5. राजेश अग्रवाल
  6. रीता जोशी
  7. दारा सिंह
  8. धर्मपाल सिंह
  9. SP सिंह बघेल
  10. सत्यदेव पचौरी
  11. रमापति शास्त्री
  12. जय प्रताप सिंह
  13. ओम प्रकाश राजभर
  14. बृजेश पाठक
  15. लक्ष्मी नारायण चौधरी
  16. चेतन चौहान
  17. श्रीकांत शर्मा
  18. राजेंद्र प्रताप सिंह
  19. सिद्धार्थ नाथ सिंह
  20. मुकुट बिहारी वर्मा
  21. अशुतोश टंडन
  22. नन्द गोपाल नंदी

 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. अनुपमा जायसवाल
  2. सुरेश राणा
  3. उपेंद्र तिवारी
  4. महेंद्र सिंह
  5. स्वतंत्र देव सिंह
  6. भूपेंद्र चौधरी
  7. धर्मसिंह सैनी
  8. अनिल राजभर
  9. स्वाति सिंह

राज्य मंत्री

  1. गुलाब देवी
  2. मोहसिन रज़ा
  3. जय प्रकाश निषाद
  4. अर्चना पांडेय
  5. जय कुमार सिंह जैकी
  6. अतुल गर्ग
  7. रणवेन्द्र प्रताप सिंह
  8. नीलकंठ तिवारी
  9. गिरीश चंद यादव
  10. सरदार बलदेव सिंह ओलख 11. मनोहर लाल पंथ
  11. संदीप सिंह
  12. सुरेश पासी

नए मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नामो में स्वाति सिंह का नाम रहा. स्वाति सिंह अभी हाल में ही भाजपा में तब शामिल हुयी जब उनके पति व लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे दयाशंकर ने मउ की एक सभा में मायावती पर एक प्रतिकूल टिपण्णी कर दी थी जिसके विरोध स्वरुप बसपा ने लखनऊ में एक व्यापक धरने का आयोजन किया जिमसे बड़े नेताओ की मौजूदगी में नारे लगे कि “ दयाशंकर की बेटी को हाज़िर करो , पेश करो “ जिसके बाद दयाशंकर सिंह को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया पर स्वाति सिंह अपनी बेटी के सम्मान के लिए सियासत में कूदी और नारा दिया “ बेटियों के सम्मान में भाजपा मैदान में “. स्वाति सिंह ने मायावती को चुनौती देते हुये कहा था कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाए. बीते चुनाव में स्वाति सिंह को भाजपा ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव लड़ाया था जहाँ से वो जीत के आई.

दूसरा चौंकाने वाला नाम लखनऊ के पूर्व क्रिकेटर और पिंच हीटर रहे मोहसिन रज़ा रहे है. वो अकेले मंत्रीमंडल में अल्पसंख्यक मंत्री है उनको राज्य मंत्री का दर्ज़ा दिया गया है. गौरतलब है कि चुनाव में भारी जीत के बाद भी भाजपा के पास कोई मुस्लिम विधायक नहीं था जिसको अल्पसंख्यक कल्याण और हज विभाग दिया जा सके, तब लोग कयास लगा रहे थे शायद पहली दफे कोई गैर मुस्लिम को हज विभाग दिया जाये. हाल में ही कांग्रेस से भाजपा में आई रीता बहुगुणा जोशी को कैबिनेट मंत्री का दर्ज़ा मिला है.

योगी आदित्य नाथ की सरकार में इलाहाबाद से पहली बार एक साथ चार-चार मंत्री-

1.केशव प्रसाद मौर्या : डिप्टी सीएम

2.सिद्धार्थनाथ सिंह (शहर पश्चिम)

3.नंदगोपाल गुप्ता नंदी (दक्षिण)

4.डॉ रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबादी)

5: उपेंद्र तिवारी (इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष रहे हैं ।)

About Politics Insight