राशिफल~ 20.03.2017

जय सिया राम
***********

पं0 राजीव शुक्ला
9839016643

मेष~वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। सहकर्मियों का साथ आपको मिलेगा।

वृषभ~दोपहर के बाद सावधानी बरते। शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रुचि रहेगी।

मिथुन~शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क~पेट में तकलीफ हो सकती है। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह~मानसिक तनाव रहेगा। शारीरिक तौर पर अस्वस्थता का अनुभव होगा। धन-कीर्ति की हानि हो सकती है। धन सम्बन्धित योजनों के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या~आज लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बन्धों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। निजी सम्बन्धियों के साथ मतभेद हो सकता है।

तुला~शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रवास का योग है।

वृश्चिक~दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद परिवार में विवाद की आशंका है। खर्च पर संयम रखें।

धनु~दुर्घटना की आशंका है। आमोद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।

मकर~दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा।

कुंभ~दिन लाभकारी है। व्यवसाय में पदोन्नति होगी। अधिकारीगण आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय बढेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

मीन~बौद्धिक तथा उससे सम्बन्धित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। धनलाभ का योग है। मित्रों से लाभ होगा।

About Politics Insight