राशिफल~ 21.03.2017

जय सिया राम
************

पं0 राजीव शुक्ला
9839016643

मेष~आज ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। बात-बात में आपको क्रोध आएगा, जिससे आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी, व्यापार के स्थान या घर पर किसी को दुःख न पहुंचे, इसका ध्यान रखिएगा।

वृषभ~शारीरिक और मानसिक तौर पर अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। कोई भी नया काम अभी शुरू न करने की सलाह भी गणेशजी देते हैं। खानपान में विशेष ध्यान रखें।

मिथुन~आज का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। सामाजिक सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा।

कर्क~आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बितेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा।

सिंह~आज के दिन आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है, जिससे अच्छा समय गुजरेगा।

कन्या~आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।

तुला~आज के दिन भाग्यवृद्धि होने वाली है। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक~आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा, इसे जल्दी से जल्दी दूर कीजिएगा।

धनु~आज के दिन निर्धारित किए गए सभी कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रवास की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा।

मकर~आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा।

कुंभ~इस समय मिलने वाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए समय शुभ सिद्ध होगा। व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी।

मीन~आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी और ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी।

About Politics Insight