बात-बात में रो पड़ते है जेल में मंत्रीजी !!!

(Pi Bureau) :

Lucknow : चित्रकूट की एक महिला के साथ गैंगरेप मामलेंमें आरोपी बनाये गये पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद
प्रजापति ने राजधानी लखनऊ की जिला जेल में न्यायिक हिरासत केदौरान आंसू बहाने शुरू कर दिये है। कोरेंटाइन बैरक में पांच रातों को गुजार चुके
गायत्री कैदियों और बंदी रक्षकोंसे पुरानी बात करते हुये रो पड़ रहे है।
जिला जेल में अधिकारी ने बताया कि पुरानी बातों को यादकर के न्यायिक हिरासत में बंद
हुये गायत्री प्रजापति अक्सर रोने लगते है जिसके बाद कैदियों द्वारा उन्हें शान्तकराया
जाता है। कई बार तो बंदी रक्षकों से बात करते हुयेउनके आंसू निकल पड़े।
उन्होंने बताया कि जिला जेल में जैसे आम
कैदी रहते है, उसी प्रकार से गैंगरेप मामलें में कोरेंटाइन बैरक में आयेगायत्री प्रसाद भी रह रहे है।पूर्व मंत्रीरह चुके गायत्री प्रजापति अपने कारनामों के कारण सुर्खियोंमें रहे है और पहले भी जेल जाने की नौबत आ चुकी थी।

About Politics Insight