राशिफल~ 24.03.2017

जय सिया राम
***********

पं0 राजीव शुक्ला
9839016643

मेष~व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।

वृषभ~आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे।

मिथुन~आज गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे।

कर्क~संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से परिपूर्ण मन आज दूसरों की तरफ आकर्षित होगा। आज वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी हो सकती है।

सिंह~आज उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन करेगी। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा।

कन्या~आज का दिन चिंता से भरा होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च बढ़ जाएगा। बौद्धिक चर्चाओं और समझौतों में असफलता मिलेगी।

तुला~आज के दिन सावधान रहे माता और स्त्रीवर्ग से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आज के दिन यात्रा स्थगित कर दें।

वृश्चिक~आज आपके लिए दिन शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य भी अच्छा रहेगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है।

धनु~आज परिवारजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक तनाव और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे।

मकर~ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश करें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।

कुंभ~पैसे के लेन-देन को आज हो सके तो टाल दें। एकाग्रता का अभाव मानसिक रूप से परेशान करेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें।

मीन~समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है।

About Politics Insight