राशिफल~ 25.03.2017

जय सिया राम
***********

प0 राजीव शुक्ला
9839016653

मेष~आज दिन शुभ रहेगा। आप स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा।

वृषभ~आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन~आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है, ऐसा गणेशजी को प्रतित होता है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।

कर्क~आज का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। क्रोध से दूर रहिएगा। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे।

सिंह~आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्य जीवन में तू-तू मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन परेशान होगा।

कन्या~आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा।

तुला~आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक~मन चिंताग्रस्त रहेगा और निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि और यशहानि हो सकती है।

धनु~आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।

मकर~आज आप शेयरमार्केट में पैसे लगाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा।

कुभ~आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन फायदेमंद है। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।

मीन~आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी इसलिए एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी-निवेश में आज ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज मनमुटाव हो सकते हैं।

About Politics Insight