राशिफल~ 26.03.2017

जय सिया राम
************

प0 राजीव शुक्ला
9839016653

मेष~आज दिन शुभ रहेगा। आप स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा।

वृषभ~आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नये कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों एवं व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन~मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस रहेगा और इसकी वजह से काम में उत्साह नहीं रहेगा।

कर्क~आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः सुझाव देते हैं कि कोई नया काम शुरू मत करें। शल्य चिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहिएगा।

सिंह~आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्य जीवन में तू-तू, मैं-मैं होगी और व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है।

कन्या~आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे।

तुला~आज आप का दिन अच्छा बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति और क्रिएटिविटी का सबसे बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे।

वृश्चिक~आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा और निजी संबंधियों से अनबन के योग हैं।

धनु~आज आप गूढ़ रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है।

मकर~आज आप शेयर मार्केट के सट्टों और व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है।

कुम्भ~आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।

मीन~आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है।

About Politics Insight