चंडीगढ़ छेड़खानी केस: विकास बराला गिरफ्तार

(Pi Bureau)
चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास और उसके साथी को बुधवार को चंडीगढ़ में पुलिस थाने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार लिया। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी तेजेंदर लूथरा ने मीडिया को बताया कि इन पर अपहरण की कोशिश की धारा 365 और 511 के तहत आरोप लगाए जाएंगे।
तेजेंदर लूथरा ने बताया कि इन दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा और इनकी पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पर इस मामले में कोई दबाव नहीं है और पुलिस पेशेवर तरीके से काम कर रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की कार जब्त की थी। मामले को लेकर लड़की ने शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया था। इस मामले के सामने आने के बाद सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग भी उठने लगी थी। इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आई थी। भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर भी हंगामा मचा था। इसके बाद हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी के एक बयान पर भी काफी हंगामा हुआ था जिसमें उन्होंने लड़की पर ही सवाल उठाते हुए एक न्यूज चौनल से कहा कि उसे रात 12 बजे के बाद बाहर नहीं रहना चाहिए था।

About Politics Insight