मराठा आक्रोश के आागे झुकी सरकार, आरक्षण देने को हुई तैयार

(Pi Bureau)

मुंबई। महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा ने बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई में बायखला से लेकर आजाद मैदान तक सारी सड़कें आंदोलनकारियों से भर गईं। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी न होने तक मुंबई नहीं छोड़ने चेतावनी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा दिलाया है कि मराठों को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण दिया जाएगा।
मराठा आंदोलन की प्रचंडता के आगे बुधवार को प्रदेश सरकार को झुकना ही पडा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा आर्थिक रूप से कमजोर तबके को ही ये आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव है। सरकार ने 605 कार्यक्रमों में आरक्षण देने का भरोसा दिया है। पूर्ण आरक्षण का कोई वादा सरकार ने नहीं किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण के आश्वासन के साथ समुदाय के छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण में भी मदद का वादा किया है। सरकार ने हॉस्टल के लिए 450 करोड़ की रकम देने का फैसला किया है। ये हॉस्टल हर जिले में बनाए जाएंगे। साथ ही नौजवानों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए दस लाख का कर्ज देने का वादा किया है।

About Politics Insight