Punjab Election 2022: कुछ ही देर में पीएम मोदी की पंजाब में पहली जनसभा, जालंधर में रैली को करेंगे संबोधित…

(Pi Bureau)

जालंधर. पंजाब विधानसभा चुनाव में आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का पहला दौरा करेंगे। वह आज जालंधर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा भी मौजूद रहेंगे। पीएम की रैली करीब दो घंटे बाद होगी। पहले रैली का समय एक बजे बताया गया था, लेकिन बताया जाता है कि रैली अब तीन बजे के करीब होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में वर्चुअल रैली को संबोधित किया था। रैली स्‍थल पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मौजूद हैं और लोगों का आना जारी है। जालंधर के बाद प्रधानमंत्री पंजाब में दो रैलियां और करेंगे। ये 16 फरवरी को पठानकोट और 17 को अबोहर में होंगी।

रैली के लिए जालंधर के पीएपी मैदान और इसके आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा की गई है। पूरे शहर में चप्‍पे- चप्‍पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। रैली स्‍थल पर पंंजाब और जालंधर के भाजपा नेताओं के साथ पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष सोदान सिंह और रैली के प्रभारी सुनील ज्‍योति भी मौजूद हैं।

रैली को पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी संबोधित करेंगे। रैली में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढ़ींंडसा भी मौजूद रहेंगे। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के भाजपा के साथ गठजोड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ पहली चुनाव रैली में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री की थ्री टियर सुरक्षा

प्रधानमंत्री की थ्री टियर सुरक्षा की जाएगी। पीएपी ग्राउंड की यह रैली दोआबा के लिए है, लेकिन इसके लिए जालंधर लोकसभा के तहत आते नौ विधानसभा हलकों के कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए ही इंतजाम किया गया है। कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर के कार्यकर्ताओं को रैली से वर्चअल तरीके से जुडे़ंगे। रैली के आयोजन के लिए बनाई संचालन समिति के प्रमुख पूर्व मेयर सुनील ज्योति हैं।

About Bhavana