पंजाब: प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने की विधायकों के साथ पहली बैठक…

(Pi Bureau)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में पार्टी विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। चुनावी में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ यह पहली बैठक थी।

बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और भावुक महसूस कर रहे हैं। कहा कि पंजाब के लोगों ने जो प्यार दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि पिछले तीन दिनों में भगवंत मान ने जो काम कर दिखाया वह कमाल का है।

आप प्रमुख ने कहा कि एक तरफ भगवंत मान ने शपथ भी ले ली उनके द्वारा काम भी शुरू हो गए, वहीं दूसरी तरफ भाजपा जो 4 राज्यों में जीती थी उनसे सरकार तक नहीं बन पाई है। अभी उनके लड़ाई झगड़े ही चल रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि सभी विधायकों व मंत्रियों को टीम की तरह काम करना होगा। कहा कि जिनको मंत्री पद नहीं मिला वह भी मंत्री हैं। सबको मिलकर पंजाब के हित में काम करना होगा। केजरीवाल ने विधायकों व मंत्रियों को यह भी कहा कि वह चंडीगढ़ में रहने के बजाय अपने क्षेत्र में काम करें।

About Bhavana