Google यूजर्स के लिए बड़ी खबर, बंद करने जा रहा है गूगल ये पॉप्युलर फीचर…

(Pi Bureau)

गूगल (Google) की तरफ से यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स को रोलआउट किया जाता है। साथ ही गैरजरूरी फीचर्स को गूगल की तरफ से बंद कर दिया जाता है। ऐसा ही एक फीचर है Google Snapshot. गूगल ने अपने पॉप्युलर फीचर Google Snapshot को बंद कर दिया है। इस फीचर को गूगल ने करीब 4 साल पहले 2018 में पेश किया था। जिसे फिलहाल एंड्राइड स्मार्टफोन से हटा दिया गया है। 9to5Google रिपोर्ट के मुताबिक Google Snapshot फीचर काफी यूजफुल था। लेकिन इस फीचर के बारे में लोगों को बेहद कम जानकारी थी। ऐसे में कंपनी ने इस फीचर को हटा दिया है।

Google Snapshot फीचर आपके Google Assistant स्क्रीन पर इनबॉक्स की तरह नजर आता था। इस पर क्लिक करके यूजर्स रियर टाइम इन्फॉर्मेशन जैसे मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते थे। Google Snapshot फीचर की मदद से सिंगल क्लिक करने जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसमें स्क्रॉलेबल इंटरफेस के जरिए जानकरी को एक्सेस किया जा सकता था। यह फीचर गूगल के डिसकवर पेज पर मिलता था।

अप्रैल के बाद नहीं मिलेगा Google Snapshot फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अप्रैल के बाद स्मार्टफोन में google Snapshot का सपोर्ट मिलना बंद हो जाएगा। बता दें कि इस साल की शुरुआत में गूगल ने इन-ऐप नोटिफिकेशन जारी करके यूजर्स को जानकारी दी थी कि जल्द आपका स्नैपशॉट Snapshot फीचर बंद होने जा रहा है। हालांकि उस वक्त यह जानकारी नहीं दी गई थी कि किस डेट तक Google Snapshot फीचर को बंद किया जाएगा। हालांकि अब कई सारी वेबसाइट से जानकारी मिल रही है कि Google Snapshot फीचर को बंद किया जा रहा है।

About Bhavana