महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जाने क्यू कहा- सुप्रिया सुले घर जाकर खाना पकाएं

(Pi Bureau)

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को राजनीति में आने के बजाय घर जाकर खाना बनाने के लिए कहा है। उनकी इस टिप्पणी से अब विवाद खड़ा हो गया है। पाटिल के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है और एनसीपी ने भी पलटवार कर दिया है। बता दें कि पाटिल ने बुधवार को मुंबई में राज्य भाजपा इकाई के चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की। 

क्या है मामला
दरअसल, सुले ने पार्टी की एक बैठक में कहा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली आए और किसी से मिले। मुझे नहीं पता कि अगले दो दिनों में अचानक क्या हुआ और उन्हें ओबीसी आरक्षण के लिए हरी झंडी मिल गई। वहीं इस बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप राजनीति में क्यों हैं? अगर राजनीति समझ में नहीं आती तो घर जाएं और खाना पकाएं। आप राजनीति में हैं और आपको नहीं पता कि मुख्यमंत्री से कैसे मिलना है? 

एनसीपी ने दी प्रतिक्रिया
पाटिल की टिप्पणी पर एनसीपी की राज्य महिला शाखा की अध्यक्ष विद्या चव्हाण ने उनका नाम लिए बिना कहा कि एक व्यक्ति जिसने एक मौजूदा महिला विधायक को टिकट देने से इनकार किया और अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। वे एक महिला सांसद के साथ बदतमीजी कर रहे हैं जिन्हें दो बार संसद रत्न पुरस्कार मिल चुका है।

 

About Bhavana