अमेरिका : मैनहटन के बाद कोलोराडो में फायरिंग, 3 लोगों की मौत, कई घायल

(Pi Bureau) वाशिंगटन। अमेरिका के कोलोराडो में वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से 3 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थोर्नटन के वॉलमार्ट स्टोर पर फायरिंग बुधवार शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) हुई। उस दौरान स्टोर में कई लोग खरीदारी कर रहे थे। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी।

हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। यूएस पुलिस का कहना है, ‘हमें वॉलमार्ट स्टोर पर फायरिंग की खबर मिली है। कई लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।’

 

About Politics Insight