4G स्पीड में अभी हम दुनिया से तीन गुना पीछे!!!

(Pi Bureau) नई दिल्ली। भारत में मोबाइल डेटा सस्ता हुआ है और इसकी खपत भी बढ़ी है, लेकिन 4जी स्पीड के मामले में हम काफी पीछे हैं। लंदन बेस्ड वायरलैस कवरेज मैपिंग कंपनी OpenSignal की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 5.1Mbps है, जो दुनिया की औसत 4जी स्पीड (16.2 Mbps) से करीब तीन गुना कम है। दुनिया में सबसे अच्छी 4जी डाउनलोड स्पीड सिंगापुर में है, वहीं सबसे ज्यादा 4जी उपलब्धता साउथ कोरिया में है। हालांकि 4जी उपलब्धता में भारत की स्थिति सुधरी है।

..और क्या खास है रिपोर्ट में

– भारत में बीते छह माह में 4जी स्पीड 1 मेगाबाइट घट गई है। ट्रैफिक बढ़ने से ऐसा हुआ है। रिलायंस जिओ के आने के बाद एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने भी डेटा सस्ता किया है। इससे ट्रैफिक बढ़ा है और असर 4जी स्पीड पर पड़ा है।

– OpenSignal की रिपोर्ट के मुताबिक, 4जी स्पीड के मामले में भारत 74वें पायदान पर है। पाकिस्तान और श्रीलंका में भी भारत से बेहतर इंटरनेट स्पीड है।

– 4जी स्पीड के मामले में सिंगापुर दुनिया में पहले और दक्षिण कोरिया दूसरे नंबर पर हैं।

– भारत में 4जी उपलब्धता जरूर बढ़ी है। रियायंस जिओ आने के बाद अब भारत इस सूची में 15वें नंबर पर आ गया है। हालांकि 4जी डाउलोड स्पीड के मोर्चे पर अब भी बहुत सुधार की गुंजाइश है।

– हमारे यहां की 4जी स्पीड दुनिया की औसत 3जी स्पीड से थोड़ी ही बेहतर है। वहीं औसत 3जी डाउनलोड स्पीड 1 Mbps से भी कम है।

About Politics Insight