Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के साथ हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान टूटा पैर…

(Pi Bureau)

शिल्पा शेट्टी का पैर चोटिल हो गया हैl उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी हैl उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें उन्हें हॉस्पिटल में व्हील चेयर पर बैठे हुए देखा जा सकता हैl इसके अलावा उनके पैर को प्लास्टर किया गया हैl हालांकि उनके चेहरे पर स्माइल है और वह वी का निशान बनाते हुए नजर आ रही हैंl

शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर कर चोटिल होने की जानकारी दी है

शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘उन्होंने कहा, रोल कैमरा एक्शनl ब्रेक अ लेग और मैंने इसे वाकई में सच मान लियाl अब मैं 6 हफ्ते के लिए बाहर हूं लेकिन मैं जल्दी ठीक होकर वापस लौट आऊंगीl तब तक दुआ में याद रखिएगाl प्रार्थनाएं हमेशा कार्य करते हैंl सभी का आभार, शिल्पा शेट्टी कुंद्राl’

शिल्पा शेट्टी के फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है

शिल्पा शेट्टी ने तस्वीरें 1 घंटे पहले शेयर की है जिसे एक लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैंl वहीं इस पर 1200 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैंl कई लोगों ने फोटो पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की हैl एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा है, ‘हे भगवान जल्दी ठीक हो जाइए, सुपरवुमन शिल्पाl’ शमिता शेट्टी ने लिखा है, ‘स्ट्रांगेस्टl’ वहीं तनीषा मुखर्जी ने लिखा है, ‘गेट वेल सूनl’

About Bhavana