दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर CBI छापे पर भड़के संजय सिंह, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे…

(Pi Bureau)

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर शुक्रवार को सीबीआई ने छापा मारा है। सीबीआई छापेमारी की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। इसके बाद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, कि ED, CBI विपक्ष को डराने के लिए है, सरकार इनका प्रयोग विपक्ष को शांत रखने के लिए कर रही है। मनीष सिसोदिया पर जो कार्रवाई की जा रही है वो बदले की भावना से की जा रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पंजाब भी जीत लिया है। जिसके बाद केजरीवाल की बाद रही लोकप्रियता से बीजेपी डर रही है। लेकिन केजरीवाल अब रुकने वाले नहीं हैं।

संजय सिंह ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर कहा कि ये मॉडल रुकने वाला नहीं है। दिल्ली सरकार के मॉडल की चर्चा देश विदेश में की जा रही है। तब शिक्षा मंत्री को जेल में डालने की तैयारी की जा रही है। दुनियाभर में सिसोदिया की चर्चा हो रही है। बीजेपी केजरीवाल को रोकने में लगी है। जनता केजरीवाल के साथ है। वे देश को नंबर वन बनाने का अभियान चले रहे हैं। दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य की क्रांति आई है। दिल्ली का मॉडल देश की जनता को पसंद है।

आप सासंद ने कहा कि शराब नीति का कोई मामला ही नहीं है। ये जांच सिर्फ केजरीवाल को परेशान करने के लिए की जा रही है। केजरीवाल के विकास कार्यों से बीजेपी परेशान है। पहले भी सीएम के दफ्तर में छापा पड़ा था। ये कितनी भी जांच करा लें कुछ मिलने वाला नहीं है। अमेरिका के अखबार में दिल्ली की तारीफ छापी गई है। शराब की जांच तो गुजरात में होनी चाहिए।

About Bhavana