शिखर समागम में CM याेगी बोले – दिसंबर तक 47 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी

(Pi Bureau)  लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि मेरा कार्यकाल असीमित है। मुख्यमंत्री शनिवार को हिन्दुस्तान के तीसरे शिखर समागम में सवालों का जवाब दे रहे थे। श्री शेखर ने उनसे पूछा था कि वो अपने कार्यकाल में पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण को पूरा कर लेंगे।

मुख्यमंत्री आज बहुत ही प्रसन्न मुद्रा में थे। ये देखकर श्री शेखर जी को भी कहना पड़ा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले आप मुस्कराते नहीं थे। बनने के बाद हमेशा ही मुस्कराते रहते हैं।

राम मंदिर निर्माण की नींव एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रख दी जाएगी, इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने एक कुशल राजनीतिज्ञ की तरह सीधे जवाब न देकर कहा कि 137 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से अयोध्या में मंदिर निर्माण की प्रस्तावना लिखने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। बड़े काम से पहले प्रस्तावना जरूरी है।

पुलिस में खाली पदों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन साल में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के खाली करीब डेढ़ लाख पदों को भर लिया जायेगा। इसी दिसंबर तक 47 हजार पुलिसकर्मी की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। पिछले सरकारों ने 52 पीएसी की कंपनियों को बंद किया था, उनको भी बहाल किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि चार लाख नौकरियां अगले 6 माह में सृजित की जाएंगी। तीन लाख को उद्योगों में नौकरी करने लायक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा के अयोध्या, काशी और मथुरा समेत सात धार्मिक नगरों का विकास किया जायेगा।

अपराधी बेल निरस्त करा रहे
कानून व्यवस्था के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया। हमने आते ही पुलिस में दखल को बंद कर उन्हें फ्री किया। नतीजतन 1400 बदमाशों के एनकाउंटर हए। 400 बदमाशों ने सरेंडर किये। अब अपराधी मारे जाने के डर के कारण अपनी बेल को निरस्त करा कर जेल में रहना पसंद कर रहे हैं।

 

About Politics Insight