इंतजार हुआ खत्म: Jio का पहला लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और कीमत

(Pi Bureau)

जियो के पहले लैपटॉप का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्से (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप Jio Book की पहली झलक दिखा दी है।Jio Book में स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर दिया गया है और इसमें जियो का ऑपरेटिंग सिस्टम है। Jio Book की बॉडी प्लास्टिक की है और इसमें 4जी का सपोर्ट दिया गया है। आइए आपको सबसे पहले Jio Book की तस्वीरें दिखाते हैं और इसके सभी फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Jio Book में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर इससे पहले कई स्मार्टफोन में भी देखने को मिला है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है और इसकी बैटरी लाइफ 13 घंटे की है। 
Jio Book में विंड़ोज के कुछ जरूरी एप्स हैं लेकिन ऑपरेटिंग सिस्टम जियो का है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एचडी कैमरा भी दिया गया है। Jio Book में 32 जीबी स्टोरेज के साथ 2 जीबी की रैम दी गई है। पहली नजर में Jio Book, क्रोमबुक जैसा लगता है। इसके साथ विंडोज वाला कीबोर्ड ही मिलता है।
Jio Book के साथ जियो के कुछ एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। Jio Book के कीबोर्ड में विंडोज वाले बटन पर Jio लिखा है। इसके साथ जियो क्लाउड पीसी का भी सपोर्ट है। रिलायंस जियो ने इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है लेकिन कहा जा रहा है कि दीवाली के मौके पर Jio Book को उपलब्ध कराया जाएगा।
Jio Book में माइक्रोसॉफ्ट एड ब्राउजर प्री-इंस्टॉल मिलेगा। इसके अलावा कैमरे के लिए शॉर्टकट बार भी मिलेगा। Jio Book के बैक पैनल पर जियो की ब्रांडिंग है।

About Bhavana