फिल्म ब्रम्हास्त्र का सुपरहिट गाने का रिलीज हुआ भोजपुरी वर्जन, फैंस के उडे़ होश

(Pi Bureau)

बॉलीवुड में साउथ को कॉपी करने की जैसे होड़ सी लगी रहती है। तो वहीं अपना भोजपुरी सिनेमा में भी उससे दस गुना आगे रहता है, जहां किसी भी गाने का भोजपुरी वर्जन तुरंत लांच हो जाता है। हाल में रिलीज हुई फिल्म ब्रम्हास्त्र का सुपरहिट गाना ‘केसरिया’ के डांस मिक्स वर्जन को रिलीज किया गया। इसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। अब सोशल मीडिया पर इसी गाने का भोजपुरी वर्जन भी आ गया है। भोजपुरी वर्जन इंटरनेट पर रिलीज होते ही मार्किट में धूम मच गई है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितम्बर को रिलीज हुई है, जिसके बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म करोडों रुपये की कमाई हर रोज़ कर रही है। जबकि इसका केसरिया सांग सभी की जुबान पर है। वहीं, भोजपुरी को पसंद करने वालों के लिए ये गाना अब भोजपुरी वर्जन में भी किसी ने बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया है, जिसके बाद से ही इस गाने ने भोजपुरी में धूम मचा रखी है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म को विदेशों में भी काफी अच्छी ओपनिंग मिली है, साथ ही केसरिया गाने’ को भी खूब पसंद किया गया है। लेकिन अब इसका भोजपुरी वर्जन आने से लोगों में इसे खूब पसंद किया किया जा रहा है।

खास बात है कि, इस गाने का भोजपुरी वर्जन पवन सिंह के गाने को लेते हुए बनाया गया है। यह गाना पवन सिंह के किसी दूसरे गाने के ऊपर सिंक कराते हुए उन्हें रिप्लेस करके दिया गया है। जैसे ‘जिला टॉप लागेलु’ और अन्य गाने के कई भोजपुरी वर्जन आए वैसे ही अब इस केसरिया गाने के भी बहुत सारे वर्जन मार्केट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी ने इस गाने में रणबीर द्वारा किए गए डांस स्टेप्स को पवन सिंह के भोजपुरी हिट ‘लॉलीपॉप लागेलु’ में सिंक किया है।

भोजपुरी सांग ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर रणबीर के केसरिया गाने और उसके डांस स्टेप को जिस तरह से मिक्स किया गया है, उसे सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा शेयर किया जा रहा है। रणबीर, भोजपुरी गाने के साथ गजब तरीके से तालमेल बिठाते हुए भी इसमें दिखाया गया है। जबकि सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट इसमें कुछ ज्यादा ही खास लग रहे हैं। 

About Bhavana