केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, LG के निर्देश पर DDCD उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह का दफ्तर हुआ सील…

(Pi Bureau)

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी सरकार को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) ने डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (डीडीसीडी) के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह को उनके पद से हटाने का आदेश दिया है।

दफ्तर भी हुआ सील

उधर, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से जारी ताजा आदेश के बाद डीडीसीडी के उपाध्यक्ष के कार्यालय को भी साल कर दिया गया है। इस पर अब तक आम आदमी पार्टी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एलजी की इस आदेश को अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने कुछ महीने पहले ही जैस्मिन शाह की जमकर तारीफ की थी और नहीं हटाने का इशारा किया था। एलजी दिल्ली के प्रशासक हैं, इसलिए उनके आदेश का पालन अरविंद केजरीवाल का करना होगा।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने जैस्मिन शाह पर सरकारी पद पर रहते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया था। इस बाबत लगातार वह जैस्मिन शाह के बहाने दिल्ली सरकार पर हमला भी बोल रहे थे।

About Bhavana