Delhi MCD Election Result: बीजेपी और AAP के बीच कांटे की टक्कर, आप 130 और BJP 104 सीटों पर आगे

(Pi Bureau)

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होंगे। Delhi Nagar Nigam Election Result 2022 के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार MCD Chunav 2022 में भ्रष्टाचार, साफ-सफाई, कूड़े के पहाड़ का मुद्दा छाया रहा। Election Commission की तरफ से काउंटिंग के लिए पूरी दिल्ली में कुल 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। आइए जानते हैं चुनाव नतीजे से जुड़ी हर लाइव अपडेट। 

एमसीडी चुनाव को लेकर चल रही वोटों की गिनती के बीच आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। मदनपुर खादर ईस्ट से आप प्रत्याशी सोनू चौहान ने 311 वोटों से जीत दर्ज की है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। कोटला मुबारकपुर से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम लता ने करीब 4550 वोटों से जीत दर्ज की है।
सागरपुर वार्ड में भाजपा और आप प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी पूनम जिंदल आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक की गणना में 4381 मत मिले हैं, वहीं आप प्रत्याशी सिम्मी यादव को 4187 मत मिले हैं।
नगर निगम चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ईसापुर और रोशनपुरा वार्ड में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। मीना देवी पहले स्थान पर, पिंकी तक्षक दूसरे स्थान पर और सुमन डागर पूर्व पार्षद तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, रोशनपुरा वार्ड से भाजपा के बांके पहलवान और आम आदमी पार्टी के संजय पाराशर के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

About Bhavana