बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग, चार जवानों की मौत, सादे कपड़ों में था हमलावर !!!

(Pi Bureau)

पंजाब के बठिंडा स्थित आर्मी एरिया में फायंरिग हुई है। फायरिंग के घटना आने के बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। छावनी में तब्दील करने के बाद घटना वाले एरिया में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जानकारी की मानें तो इस फायरिंग में चार सुरक्षकर्मियों की मौत हुई है।

चार जवानों की हुई मौत

इस पूरे घटना की जानकारी दक्षिण पश्चिमी कमांड द्वारा दी गई है। जिसमें कहा गया है कि, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोग हताहत हुए। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेर और सील कर, सर्च ऑपरेशन जारी है।

सादे कपड़े में था हमलवार

फायरिंग के बाद बठिंडा के एसएसपी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को आतंकी हमले से इंकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कुछ दिन पहले इंसास नाम की एक राइफल मिलिट्री कैंप से गायब हुई थी। बताया जा रहा है कि, शायद इसी राइफल से घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं गोली चलाने वाला शख्स सादे कपड़े में था, जिसने इस पूरे घटना को अंजाम दिया। जबकि इस घटना में मारे गए चारों जवान 80 मीडियम रेजीमेंट के थे।

इलाके में तनाव का माहौल

गोली चलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसको देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की बात कही है और घर से बिना किसी जरूरी के काम के सिवाय न निकलने की बात कही गई है। बता दें कि, इस घटना के बाद सेना और पुलिस दोनों साझा सर्च अभियान चला रही हैं ताकि, इस पूरे घटना के बारे में पाता लगाया जा सके। सूत्रों की मानें तो, हमलवार अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं बठिंडा मामले की पूरी जानकारी सेना प्रमुख मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देंगे।

About somali