एयरपोर्ट पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ हुई बदतमीजी

(Pi Bureau) मुंबई। हरियाणा की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर स्वदेश वापस लौट आई हैं। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपका सिर शर्म से झुक जायेगा। मानुषी ने जब खिताब जिता तो उनके साथ मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल भी वहां मौजूद थे।

दोनों साथ ही भारत वापस आये। लेकिन, मुंबई एयरपोर्ट पर मानुषी के साथ कुछ लोगों ने ऐसी हरकत कर दी जो वाकई में बेहद शर्मनाक है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मानुषी के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बेकाबू हुए लोग मिलने के लिये भगदड़ मचाने लगे।

About Politics Insight