पंजाब: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा हुए गिरफ्तार, NDPS मामले के तहत की गई छापेमारी

(Pi bureau)

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा के आवास पर आज सुबह-सुबह जलालाबाद पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद जलालाबाद पुलिस ने सुखपाल खैहरा को हिरासत में ले लिया है।

इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैहरा ने दी और बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में या छापेमारी की गई है। पुलिस टीम में दो महिला कांस्टेबल भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।

कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को गुरुवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई आज सुबह साढ़े छह बजे की गई। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस सुखपाल सिंह खेहरा को हिरासत में लेने के लिए आई है और वह पुलिस से वारंट दिखाने और पंजाब सरकार पर बदलाखोरी की नीति अपनाने के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सुखपाल सिंह खेहरा के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें जलालाबाद लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर सुखपाल सिंह व उनका बेटा इसको लेकर लाइव हुआ, जिसमें वह पुलिस से किस केस में गिरफ्तार करने और गिरफ्तारी वारंट दिखाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, काफी देर बातें होने के बाद पुलिस ने सुखपाल सिंह खेहरा को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं, जिसके चलते सरकार बदलाखोरी की नीति अपना रही है।

 

 

About Bhavana